25 Apr 2024, 07:01:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:56AM | Updated Date: May 4 2019 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर- आप आज कुछ सोचेंगे और कुछ और आपको करना पड़ जाएगा। आज दिन भर आते उतार-चढ़ावों से आप थकान और परेशान महसूस करने लगेंगे। अगर आप किसी बड़े शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं, तो बार-बार के भटकाव और यात्रा की थकान से परेशान हो सकते हैं। आज आपकी लगभग सारी पूर्व निर्धारित योजनाएं समय आने पर पटरी से उतरती रहेंगी। आपको अपना व्यवहार, भावना और कार्यक्रम लचीला बनाए रखना होगा। आप अपना रवैया सकारात्मक बनाए रखें। अपने कार्यक्रमों को समायोजित करते चलें, तो दिन आसानी से बीत जाएगा। आज आपको अपने कामकाज पर भी थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। अगर आपको कोई रिसर्च या रिपोर्ट तैयार करनी है, तो आज आपको अपना काफी समय उसी पर देना होगा। आपको आज मित्रों और रिश्तेदारों को भी समय देना होगा। आज आप कोई बड़ा फैसला न करें।
संबंध- आज आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी की संवेदनशीलता और भावुकता को समझने की कोशिश करनी होगी। आपकी उदासीनता आपके संबंधों में बाधा बन सकती है।
प्रोफेशन- आज आपके लिए धन अर्जन करना बहुत सरल नहीं होगा, लेकिन पैसों की स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। नौकरी में आज कार्य की अधिकता रहेगी।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आज आप तरह –तरह के विचारों में उलझे रहेंगे। नकारात्मक बातों से सावधान रहें।
करिअर- आज विद्यार्थियों को अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। शिक्षक आपसे प्रसन्न रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »