24 Apr 2024, 22:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:53AM | Updated Date: May 4 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए हर तरह की महत्वपूर्ण बातचीत, गोपनीय बातचीत, ऐसी कोई बातचीत- जिसमें आपको संवेदनशील मामलों पर अपने विचार बताने पड़ें, आदि के लिहाज से ठीक नहीं है। अपनी वाणी पर सख्त नियंत्रण रखें। आज आप राजनीतिक-बौद्धिक बहस में जरा भी न पड़ें। स्वयं को साधारण विषयों पर और साधारण किस्म के विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित रखें। आज बातचीत के दौरान कोई आपको उकसाने का भी प्रयास कर सकता है। आपको लगेगा जैसे आपसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में रखें। हालांकि आज पार्टनरशिप या सहयोग का कोई सुझाव पूरी तरह से अनपेक्षित ढंग से आपके सामने आ सकता है। अगर आपको लगता है कि इसमें आपके लिए कोई अप्रत्याशित अवसर पैदा होने की संभावना है, तो आप उस पर गौर कर सकते हैं। लेकिन ऐसे में आपको अपने विश्वस्त लोगों को अपने साथ लेना होगा। आज आप नए लोगों से मिलने जुलने के कार्यक्रम टाल दें।
संबंध- आज अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खट्टे-मीठे बने रहेंगे। आप अपना व्यवहार लचीला रखें, तो दिन शांति से बीत जाएगा। साथी की बातों का बुरा न मानें।
प्रोफेशन- आज आपकी आमदनी आपकी मेहनत के अनुपात में रहेगी। अचानक खर्च हो सकता है। नौकरी में आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। पदोन्नति की बात हो सकती है।
स्वास्थ्य- आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आपको मौसम से सावधान रहना होगा। आंखों में कोई समस्या हो सकती है।
करिअर- आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। शारीरिक कमजोरी भी महसूस होगी। आप बेशक विश्राम करें, लेकिन किसी साथी के लिए ईर्ष्या का भाव मन में न आने दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »