25 Apr 2024, 17:09:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:49AM | Updated Date: May 4 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह- आज आपके लिए अपनी स्वाभाविक आक्रामकता को नियंत्रण में रखना बहुत आवश्यक होगा। चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में है। आज आप जो भी करना चाहते हैं, बहुत समझदारी और विनम्रता से और थोड़ी बहुत कूटनीति की मदद से हासिल करने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा शारीरिक मेहनत का कोई काम आज आप हाथ में न लें। परिवार में सभी के साथ सौहार्द्र बनाए रखें और खास तौर पर अपने माता-पिता के साथ जरा भी बहस न करें। आज आपकी पैसों की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। वास्तव में आज आपका खर्च न केवल आपकी अपेक्षा से अधिक हो सकता है, बल्कि वह आपकी क्षमता या आपके बजट से भी अधिक हो सकता है और इस कारण आपको अपने बजट में कुछ कटौती करना पड़ सकती है। शाम किसी मित्र से बहुत सुखद और आश्चर्यजनक भेंट हो सकती है। लंबी यात्रा आज टाल दें, वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है।
संबंध- आज आपके प्रेम संबंध समाप्त हो सकते हैं, लेकिन कोई नई प्रेम कहानी भी शुरु हो सकती है। आज आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति ईमानदार और विनम्र बने रहें। जरा सी बात पर तीखी बहस हो सकती है।
प्रोफेशन- आज आपका काफी सारा पैसा अनपेक्षित ढंग से खर्च हो सकता है। परिवार पर, संतान पर, मनोरंजन के किसी कार्य में खर्च करना पड़ेगा। आज आपको पैसों की स्थिति पर विचार करना पड़ सकता है। नौकरी में आज आपको अपने उच्चाधिकारियों और साथियों से बहुत सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप में बहुत ऊर्जा रहेगी। दिन भर चुस्ती और स्फूर्ति बनी रहेगी।
करिअर- आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। आज आप किसी बड़ी सफलता की अपेक्षा न करें। सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दें। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »