28 Mar 2024, 20:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि जातक जाने अपने आज के राशिफल में क्या है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2019 12:45AM | Updated Date: May 4 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन- आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। आज का दिन आप सावधानी से बिताएं। अपनी भागदौड़ की, अपनी महत्वाकांक्षाओं की, अपने जीवन की गति और तीव्रता आज थोड़ी कम रखें, तो अच्छा रहेगा। आज आप शरीर से और मन से थोड़ी ज्यादा ही थकान महसूस कर रहे हो सकते हैं। आपको शारीरिक और मानसिक विश्राम की आवश्यकता काफी समय से है। अगर आप कहीं घूमने जाते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन की शुरूआत बहुत अच्छी होगी, आप बहुत सहजता और शांति महसूस करेंगे, लेकिन दोपहर होते-होते यह शांति उपलब्ध नहीं रह जाएगी। खास तौर पर आज अपने व्यक्तिगत जीवन में कोई गंभीर परेशानी महसूस कर सकते हैं। कुछ अवांछित घटनाएं या टकराव होना तय है। अगर आपका कोई प्रेम संबंध है और आप उसमें कोई नई बात, कोई परिवर्तन या सुधार चाहते हैं, तो आज शांत ही रहें। किसी खास व्यक्ति से आप कोई गंभीर बात कहना चाहेंगे या कहेंगे, तो वह उसे अनसुना कर देगा या उसका गलत अर्थ निकाल बैठेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं।

संबंध- आज आप अपने प्रेमी से मेलजोल या संवाद कम से कम ही रखें। जीवनसाथी के साथ भी थोड़ी अनबन रहेगी। किसी मामले को लेकर आपकी प्रेमी या जीवनसाथी के साथ बहस भी हो सकती है। साथ कहीं घूमने जाना अच्छा रहेगा।
प्रोफेशन- आज आप पैसों के मामलों में, लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपकी आमदनी की तुलना में व्यय ज्यादा होगा। नौकरी में आज आप कई काम एक साथ हाथ में न लें, वरना परेशानी में पड़ जाएंगे। काम में मन कम लगेगा।
स्वास्थ्य- थकान, मानसिक तनाव और बेचैनी रहेगी। आज आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ न गंवाएं। कमजोरी महसूस हो सकती है।
करिअर- आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत और अपने परिणाम से असंतोष रहेगा। आपको अपने अध्ययन में अनी कमजोरियों का अहसास होगा, लेकिन आज पढ़ाई में मन नहीं लग सकेगा। आप आज विश्राम कर लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »