20 Apr 2024, 06:44:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनि ने बदली चाल कुछ लोग होंगे मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2019 1:00AM | Updated Date: May 3 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष शास्त्र में शनि को सूर्य पुत्र शनिश्चर, छाया पुत्र, मंद आदि नाम से जाना जाता है। यह मकर व कुम्भ राशि का स्वामी का होता है। सूर्य, चन्द्र व मंगल को शनि अपना शत्रु मानता है जबकि बुध और शुक्र को अपना मित्र व बृहसपति के साथ सम भाव रखता है। अनुशासन का अधिष्ठाता शनि ग्रह 30 अप्रैल सुबह 6 बजकर 27 मि0 से वक्री हुआ है, जो 18 सितम्बर 2019 तक वक्री होकर धनु राशि में गोचर करेगा। फलदीपिका ग्रन्थ में मन्त्रेश्वर जी ने कहा है कि ग्रह की वक्र गति उस ग्रह विशेष के चेष्ठाबल को बढ़ाने का काम करती है। शुभ ग्रह वक्री होने पर शुभ फल देते है और अशुभ ग्रह वक्री होने पर अशुभ फल देते है। स्वार्थ चिन्तामणि के अनुसार वक्री शनि अपनी दशा व अन्तर्दशा में व्यय करवाता है। व्यक्ति के लाख कोशिश करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिलती है।
शनि की बदली चाल
वक्री का अर्थ आमतौर पर उलटा चलना माना जाता है किन्तु कोई भी ग्रह विपरीत दिशा में नहीं चलता है। आप ऐसे समझिये जब आप ट्रेन में बैठे होते है और उसके पास में एक दूसरी ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होती है। आपकी ट्रेन खड़ी रहती है और पास वाली ट्रेन चलने लगती है तो आपको ऐसा प्रतीत होता है कि हम जिस ट्रेन में बैठे है वह टे्रन पीछे की ओर चल रही है किन्तु ऐसा होता नहीं है। ठीक ऐसा ही ग्रह के वक्री होने पर प्रतीत होता है। ग्रह कभी वक्री नहीं होता सिर्फ उसकी गति धीमी हो जाती है।
शनि की बदली चाल, इनको होगा फायदा
 
मेष- सामाजिक गतिविधियों में अवरोध उत्पन्न होंगे। नौकरी में काम का दबाव बढ़ने से तनाव हो सकता है। कार्य में दबाव के कारण अपने ऑफिस के सहयोगियों से रिश्ते न खराब करें। जीवन साथी से मनभेद हो सकते है। धन आयेगा किन्तु उतनी ही तेजी से जायेगा।
वृष- इस वक्त समय का प्रबन्धन अच्छे से करना होगा। कुछ लोगों का पुराना रोग सक्रिय हो सकता है। राय-मशविरा लेकर ही कार्य आरम्भ करें। प्राइवेट जाॅब वाले व्यक्तियों को नयें अवसर प्रदान होंगे।
मिथुन- निजी यात्राओं में अवरोध उत्पन्न होंगे। धन आते-आते रूक जायेगा। नौकरी वाले लोगों को लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। घरेलू खर्चे बढ़ सकते है। स्वास्थ्य में शिथिलता आयेगी।
कर्क- प्राइवेट जॉब वालों को अपने बॉस से सचेत रहने की आवष्यता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ जाने के आसार है। नयें लोगों को जाविका से सम्बन्धित किये प्रयासों में अड़चने आयेंगी।
सिंह- आर्थिक स्थितियों में सुधार आयेगा। किसी कारणवश पिता से बैर हो सकता है। राजकीय कार्यो में सोंच-समझकर धन निवेष करें। नौकरी वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ होगा।
कन्या– पराक्रम व साहस में कमी आयेगी व रोग में वृद्धि होगी। धन को लेकर भाईयों से विवाद हो सकता है। जॉब वाले लोग संयमित व्यवहार का अनुपालन करें। वाहन चलाते वक्त गति नियन्त्रण में रखें। धन का आगमन होगा।
तुला- हेल्थ में कुछ ढीलापन रह सकता है। कुछ बातों को लेकर मन असमंजस रहेगा। सुनियोजित ढ़ग से किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध होगे। जॉब वाले लोगों विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक– धन निवेश या लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने के लिए काफी मषक्कत करनी पड़ेगी। जॉब वाले लोगों की पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा सिर में चोट लगने के संकेत है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »