24 Apr 2024, 11:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:38AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव -  एकाग्र होने की कोशिश करें। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपसे अपनी खास बातें शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। सितारे आपके कुछ काम पूरे करवा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी पहचान का दायरा बढ़ सकता है और आप हिम्मत से काम कर सकेंगे।
 
नेगेटिव - कठिन स्थिति या गुस्से में आप जहां तक हो सके, अपनी स्थिति बिल्कुल साफ रखें। नौकरी और धंधे से जुड़े कामों में आप थोड़े गड़बड़ा सकते हैं। कई बार आपके साथ अजीब स्थिति भी बन सकती है। सावधान रहें। ऑफिस में कानाफूसी और फालतू बातों से दूर रहें। किसी भी विषय पर बारीकी से विचार किए बिना कुछ न कहें। बिना सोचे समझे कुछ कह देंगे, तो खुद ही फंस सकते हैं। 
 
क्या करें - गाय को गले हुए मूंग खिलाएं।
लव- लव पार्टनर को लेकर मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन भी बढ़ सकता है।
करियर-  बिजनेस में परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स को ज्यादातर मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। 
हेल्थ- थकान और आलस्य के कारण परेशानी हो सकती है। सिर या बदन दर्द भी हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »