25 Apr 2024, 06:41:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:36AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। जहां तक हो सके, आज आप शांत रहें, समझौते का मन बनाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। खरीददारी के योग भी बन रहे हैं। नई वस्तु या कार खरीदने का विचार हो सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। 
 
नेगेटिव - धन हानि के योग बन रहे हैं। आपके सुख में कमी हो सकती है। कुछ लोग आपकी बातें नहीं मानेंगे। इससे आपका मूड खराब हो सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। इससे नुकसान हो सकता है। बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। किसी को उधार भी न दें। किसी से पैसा उधार लेने से बचें। किसी को भी अपनी राय से सहमत कराने के झंझट में न पड़ें। दूसरों में दोष निकालेंगे, तो समस्या बढ़ सकती है। 
 
क्या करें – पानी में गुलाब की पत्तियां डालकर पिएं।
 लव- आपका दिन अच्छा रहेगा। लव प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा।
करियर-  बिजनेस में किसी भी तरह की रिस्क न लें। बकाया पैसों की वसूली में परेशानी हो सकती है। लोन संबंधी काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है।
हेल्थ- सेहत को लेकर सावधान रहें। लापरवाही के कारण बड़ी शारीरिक परेशानी हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »