29 Mar 2024, 21:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का आज का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 2:31AM | Updated Date: Apr 25 2019 2:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पॉजिटिव - नौकरीपेशा और बिजनेस वाले लोग टारगेट बना कर काम करें। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में बदलाव हो सकता है। संतुलित रहें और अपनी प्राथमिकताओं पर पूरा ध्यान दें। आप छोटे-मोटे विषयों पर काफी गहराई से विचार करेंगे। धैर्य रखें और पूरी बात समझकर ही कोई फैसला करें। अचानक कोई बात आप पर असर छोड़ सकती है। आपका बिजनेस सामान्य रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
 
नेगेटिव - बहुत से काम आज अधूरे रह सकते हैं। खुद के लिए टाइम नहीं निकाल पाने से आप परेशान रहेंगे। किसी दोस्त, प्रियजन या परिवार के सदस्य से अनबन है, तो उस पर ध्यान दें। गुस्से में आकर कोई उत्तर न दें। कड़वी या जरूरत से ज्यादा बात कह जाने से सावधान रहें। 
 
क्या करें - आटे में हल्दी मिलाकर बनी हुई पूड़ी गाय को खिलाएं।
लव- पार्टनर के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों की मदद से संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।
करियर-  नौकरी और बिजनेस में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन थोड़ी परेशानियों वाला हो सकता है।
हेल्थ- पेट दर्द की संभावना है। गला भी खराब होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें, मसालेदार भोजन से बचें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »