29 Mar 2024, 11:07:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ साप्ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 2:07AM | Updated Date: Apr 21 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना बन सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। 
सामान्य
सप्ताह के पहले दिन दोपहर से आंशिक बेचैनी और प्रतिकूलता का सामना होगा और इसके बाद तुरंत आप तन-मन की ताजगी के साथ नए काम की शुरूआत करेंगे। नए कार्यों की शुरूआत के लिए पूर्वार्ध का समय बेहतर है।
वृश्चिक व्यवसाय और करियर
सप्ताह के पहले दिन दोपहर तक का समय शांतिपूर्वक गुजारने के बाद आप पेशेवर मोर्चे पर अधिक ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ेंगे। आप तर्क-वितर्क में शामिल होंगे और उसमें विजयी भी होंगे।
वृश्चिक प्रेम और संबंध
इस समय आपमें रोमांस भावनाएं प्रबल होंगी। आपको प्रेम संबंधों में ओत-प्रोत रहने की संभावना है। नए रिश्तों की शुरुआत होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
वृश्चिक धन और वित्त
आर्थिक मामलों में आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा, क्योंकि आपकी निश्चित आय में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। साथ ही व्यय की अपेक्षा आय कम होने की भी संभावना हो सकती है। 
वृश्चिक शिक्षा और ज्ञान
विद्यार्थियों को अध्ययन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस वक्त आप किसी भी विषय में आसानी से आगे बढ़ सकेंगे। साथ ही साथ दूसरी गतिविधियों में भी काफी रुचि लेने के कारण वास्तव में अध्ययन पर ध्यान देंगे।
वृश्चिक स्वास्थ्य
इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं दिख रही है। सप्ताह की शुरूआत में आपके चेहरे पर चमक रहेगी। खुद को निखारने के लिए आप कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने का विचार भी बना सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »