29 Mar 2024, 14:07:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शुभ साप्ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:28AM | Updated Date: Apr 21 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यवसायीजनों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मचारियों का पूर्ण सहकार आप को मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे ।
सामान्य
इस पूरे सप्ताह मन उलझन में रहेगा, इस कारण घर, ऑफिस या व्यापार में किसी के साथ आपकी बहस हो सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता भी दिख रही है। 
वृषभ व्यवसाय और करियर
नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहतर रहेगी। इसके बाद के समय में साझेदारी के काम भी बेहतर होंगे, लेकिन किसी भी नए अनुबंध में अति उतावलेपन को टालना होगा। 
वृषभ प्रेम और संबंध
इस सप्ताह आप काफी रोमांटिक रहेंगे, लेकिन बदलते मूड के कारण रिश्ते पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। शुरुआत में आपको अपने साथी का बेहतर साथ मिलेगा। 
वृषभ धन और वित्त
सप्ताह की शुरुआत में आपके नियमित आय स्रोतों से कमाई जारी रहेगी। अगर व्यापक तौर पर देखें, तो आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। सप्ताह के बीच में कोई बड़ा खर्च हो सकता है। 
वृषभ शिक्षा और ज्ञान
विद्यार्थी जातकों के लिए यह चरण मिश्रित फलदायी है। अध्ययन में रुचि होगी, लेकिन गहरी समझ विकसित करने में कुछ समय लग सकता है। एक ही विषय पर बार-बार ध्यान देने की संभावना है। 
वृषभ स्वास्थ्य
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति दिख रही है। पिछले सप्ताह के प्रभाव के कारण पहले दिन दोपहर तक समय मजेदार नहीं होगा। इसके बाद आपमें शक्ति का संचार होता महसूस होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »