28 Mar 2024, 18:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जाने क्‍या है आज आपके राशिफल में खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 2:04AM | Updated Date: Apr 14 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भावना में बहकर कोई भी निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहगेा। आय में निश्चितता रहेगी।
वृष। पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यस्तता के चलते शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। धनार्जन होगा।
मिथुन। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। विवाद में हिस्सा न लें। रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
कर्क। कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। मनोरंजन के साधन जुटेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी बिलकुल न करें।
सिंह। दुष्टजनों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। चोट व रोग से कार्य में बाधा संभव है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। फालतू खर्च होगा। आय बनी रहेगी।
कन्या। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भरपूर प्रयास करें। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए अनुबंध प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सकारात्मक रहेंगे। धनार्जन होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
तुला। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। शत्रु परास्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। परिवार के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
वृश्चिक। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी साधु-संत के दर्शन का लाभ मिल सकता है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रह सकती है।
धनु। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी व लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्य में विलंब हो सकता है। चिंता बनी रहेगी।
मकर। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। प्रमाद न करें।
कुंभ। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जा सकते हैं।
मीन। पार्टी व पिकनिक का मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत व चित्रकारी इत्यादि में रुचि रहेगी। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »