28 Mar 2024, 21:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत -2075, नाम -विरोधकृत। शक संंवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 10। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय-प्रात: 06.34.15, सूर्यास्त-सायं: 06.30.45। चंद्रोदय-दोप. 03.50, चंद्रास्त-अर्धरात्रि 05.05। तिथि- दोप. 05.43 तक द्वादशी पश्चात त्रयोदशी। नक्षत्र- रात्रि 09.45 तक आश्लेषा पश्चात मघा नक्षत्र। योग -रात्रि 09.17 तक सुकर्मा पश्चात धृति योग। सूर्योदयकालीनकरण -प्रात: 07.18 तक बव पश्चात बालव करण। चंद्रमा-रात्रि 09.45 तक कर्क राशि में रहेंगे पश्चात सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ चौघड़िया-अमृत प्रात: 06.34 से 08.03 तक, शुभ प्रात: 09.33 से 11.02 तक एवं चंचल, लाभ व अमृत दोप. 02.02 से सायं: 06.30 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए - शुभ समय में वस्तु विशेष का विक्रय कर सकते हैं। समस्त जातकों के लिए हरा रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि)- प्रात: 08.03.49 से 09.33.23 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल-आवश्यक होने पर ही पूर्व दिशा की यात्रा नमकीन खाने के बाद करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार-गोविंद द्वादशी। महाद्वादशी। सोम प्रदोष व्रत। विशेष -नदी के बहते जल की ओर मुंह करके स्नान करने से शरीर निरोगी रहता है। आज बाजार व्यापार - आज बाजार में मंदी रहेगी। चावल, गेहूं, चना, तुअर, ज्वार, ग्वार, पशु आहार, गुड़, खांड आदि में शुरुआत कमजोर रह सकती है। शेयर बाजार में मंदी रहेगी। गैस, सीमेंट, आॅटो मोबाइल, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी आदि के शेयर से बाजार थमेगा। आज के लिए टेवा- आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। रात्रि 09.45 तक कर्क पश्चात सिंह राशि रहेगी। जन्माक्षर डू , डे, डो, मा, मी रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »