17 Apr 2024, 03:59:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 06। उत्तरायण अयन, शिशिर ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.38.02, सूर्यास्त-सायं: 06.29.14। चंद्रोदय -प्रात: 11.40, चंद्रास्त -अर्धरात्रि 01.35। तिथि- दिवस पर्यंत अष्टमी तिथि। नक्षत्र-दिवस पर्यंत मृगशिरा नक्षत्र। योग -दोप. 12.19 तक प्रीति पश्चात आयुष्मान योग। सूर्योदयकालीनकरण - दोप. 03.52 तक विष्टि पश्चात बव करण। चंद्रमा-दोप. 04.57 मि. तक वृषभ राशि में रहेंगे पश्चात मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ चौघड़िया - शुभ प्रात: 06.38 से 08.06 तक, चंचल व लाभ प्रात: 11.04 से दोप. 02.02 तक एवं शुभ दोप. 05.00 से सायं: 06.29 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में समस्त कृषि कर्म कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए सिंदूरी रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि)- दोप. 02.02.32 से 03.31.26 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल - आवश्यक होने पर ही दक्षिण दिशा की यात्रा लौंग खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार - होलाष्टक प्रारंभ। श्री अन्नपूर्णा अष्टमी। मेला खाटूश्यामजी प्रारंभ। होली अष्टाह्निका व्रत प्रारंभ (जैन)। श्रीदादू दयाल जयंती। बंगला चैत्र मास प्रारंभ। अर्धरात्रि 05.38 मि. पर सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन मास प्रारंभ। खरमास प्रारंभ। संकल्पादि में वसंत ऋतु प्रारंभ। भद्रा-दोप. 03.52 मि. पर समाप्त (स्वर्ग)। आज बाजार व्यापार- आज बाजार में शुरुआती तेजी रहेगी। सूखे मेवे, नारियल, सुपारी, तेल, अनाज, वनस्पति घी आदि से बाजार स्थिर रहेगा। शेयर बाजार में तेजी बनी रहेगी। आॅटो मोबाइल, सूचना प्रौद्योगिकी, सीमेंट, रिलायंस, पेट्रो सेक्टर में अच्छी तेजी बनेगी। आज के लिए टेवा - आज जन्मे बच्चों का जन्म सोने के पाये में होगा। दोप. 04.57 तक वृषभ पश्चात मिथुन राशि रहेगी। जन्माक्षर वे, वो, का, की, कु रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »