20 Apr 2024, 19:44:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस आज: इस समय में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 11:48AM | Updated Date: Oct 17 2017 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज धनतेरस है, आज के दिन खरीदारी का खास महत्व है, आज लोग सोना-चांदी और द्रव्यादि खरीदते हैं। लेकिन इस बार खरीदारी का विशेष समय है जिसमें खरीदारी करने पर शुभ फल मिलेगा।

पटना [जेएनएन]। धनतेरस का दिन यूं तो पूरे दिन खरीदारी के लिए शुभ है, मगर शाम 7:22 बजे से रात 9:18 मिनट तक खरीदारी का सबसे अच्छा मुहूर्त है। आचार्य विनोद झा वैदिक ने बताया कि इस दौरान धूम्र योग एवं पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र का शुभ संयोग है। पंडित दीपक ओझा ने बताया कि शाम के बाद वृष लग्न है, जो खरीदारी के लिए शुभ है। 
 
पंडित बुद्धन ओझा ने कहा कि मंगलवार के दिन सूर्यास्त होने से दो घंटे पूर्व प्रदोष व्यापिनी होने से त्रियोदशी तिथि लग रही है। इसमें भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। दोपहर 2:46 बजे से शाम 4:17 बजे तक कुंभ लग्न में खरीदारी शुभ है। 
 
आचार्य विनोद झा ने कहा कि कार्तिक त्रयोदशी को प्रादुर्भाव होने पर धनतेरस मनाई जाती है। धनतेरस से 11 दिन बाद भगवान नारायण एकादशी के दिन निद्रा से जागते हैं। मान्यता है कि इस दिन कोई भी धातु के समान खरीदने से उसमें तेरह गुणा की वृद्धि होती है। 

खरीदारी के शुभ मुहूर्त 
स्थिर वृष लग्न - शाम 7:22 बजे से रात 9:18 मिनट तक 
प्रदोष काल मुहूर्त - शाम 5:45 से रात 8:17 बजे तक 
कुंभ लग्न - दोपहर 2:46 बजे से शाम 4:17 बजे तक 

राशि के अनुसार करें खरीदारी  
मेष - सोना, पीतल, स्टील बर्तन 
वृष - चांदी, स्टील बर्तन, शृंगार प्रसाधन 
मिथुन - सोना, तांबा, लक्ष्मी गणेश की कांसे की प्रतिमा 
कर्क - चांदी के बर्तन, सिक्के, स्टील के बर्तन 
सिंह - सोना, कांसा 
कन्या - सोना, पीतल, गणेश की प्रतिमा 
तुला - हीरे के अंगूठी, चांदी की सामग्री 
वृश्चिक - सोना, तांबा, वाहन 
धनु - सोना, पीतल, कांसे की प्रतिमा
मकर कुंभ - लोहा, स्टील के समान 
मीन - सोना, पीतल 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »