वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास मौजूद हर वस्तु हमें प्रभावित करती है। इसका असर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में हो सकता है। घर-परिवार में सुख शांति रहे, इसके लिए हमें अपने आसपास मौजूद हर चीज पर ध्यान देना होगा। साथ ही कुछ आसान सी बातें भी अपनी दिनचर्या में शामिल करनी होंगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में। अपने घर में किसी भी दिशा में फिटकरी का टुकड़ा रखें। ऐसा करने से कई प्रकार के वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है। गर्मियों का मौसम है, ऐसे में पक्षियों के लिए अपने घर की छत पर जल अवश्य रखें।
घर के आंगन को हमेशा स्वच्छ रखें। अगर भगवान की उपासना करते हैं तो समय के पाबंद हो जाएं। पूजा का समय नियत रखें। पूजा करते वक्त शंख और घंटी अवश्य बजाएं। इससे हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। रोजाना चंदन का तिलक लगाकर ही घर से निकलें। हनुमान जी के चित्र को कभी बेडरूम में न लगाएं। घर के मंदिर में ही लगाएं। हनुमान जी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर लगाना चाहिए। प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। भोजन करने से पहले भगवान को भोग अवश्य लगाएं। शाम के समय कंघा नहीं करना चाहिए।