25 Apr 2024, 12:07:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हमारे शास्त्रों में भी रत्न पहनना बहुत शुभ माना गया है। विज्ञान भी इन नगीनों और रत्नों के सकारात्मक ऊर्जा देने वाले तथ्यों की पुष्टि करता है। कुछ लोग महंगा होने के कारण पुखराज, माणिक्य, नीलम, पन्ना जैसे रत्न नही पहन सकते वो हकीक पहन सकते है, अच्छा हकीक लगभग पांच रुपए  प्रति रत्ती में बाजार मे मिल जाता है। हकीक के बारे में कहा जाता है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।  95% लोगों के लिए यह रत्न शुभ होता है। हकीक लगभग सभी रंगों में आता है।  

सफेद रंग का हकीक शुक्र का, लाल रंग का हकीक मंगल का, भूरे रंग का हकीक सूर्य का, पीला हकीक बृहस्पति का, हरा हकीक बुध का और काला हकीक राहू का प्रभाव देता है। हकीक से व्यक्तित्व का विकास होता है। जल्दबाजी की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखने में सहायक है।  यह मुसीबत से बचाता है और मित्रों को आकर्षित करने में भी सहायक सिद्ध होता है। हकीक आध्यात्मिक क्षेत्र में मदद करता है। यदि आपका पूजा पाठ और धार्मिक क्रियाकलाप में मन नहीं लगता है तो हकीक आप ही के लिए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »