28 Mar 2024, 22:03:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन पांच राशिवालों को रहना होगा सतर्क, राशि परिवर्तन का होगा बड़ा प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:08AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी के जीवन में बहुत बाधाएं आएं या बनते काम बिगड़ जाये अक्सर लोग ये कहते हैं कि राहु काल चल रहा है। ज्योतिष के अनुसार भी राहु के लिए कहा गया है कि राहु अगर बिगड़ जाये तो जीवन नर्क के समान हो जाता है और राहु प्रसन्न हो जाये तो आपको राजा बना देता है। इस वर्ष 2020 में राहु का राशि परिवर्तन एक बड़ी ज्योतिषीय घटना है। राहु के इस बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण जातकों को कई तरह के मानसिक और शारीरिक कष्टों को झेलना पड़ता है। यहीं नहीं कभी कभार तो यह समय बड़ा लंबा हो जाता है। राहु वर्ष 2020 की शुरुआत से लेकर 23 सितंबर 2020 को सुबह 8:20 बजे तक मिथुन राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद यह वृषभ राशि में गोचर करेगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि सभी राशियों पर राहु के इस गोचर का प्रभाव किस तरह रहनेवाला है।
 
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर फलदायक रहेगा। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
वृष- गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी आपसी तनाव बढ़ सकता है। बोलते समय सावधानी बरतें।
मिथुन- इस वर्ष आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है।
कर्क- इस साल आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी बढ़ेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »