29 Mar 2024, 01:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:48AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन रहेगा। उन्नति कारक दिन रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
 
वृष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अवसाद को स्वयं पर जरा भी हावी न होने दें। दिन भर मेहनत ज्यादा रहेगी। साथी से गिले शिकवों पर खुलकर करें बात। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्च होगा। सेहत ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलेगी।
 
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के मन की बात जानने की कोशिश करें। शिक्षा के अधूरे कामों को पूरा करें।
 
कर्क
आज कोई व्यक्ति आपके सामने प्रेम प्रस्ताव रख सकता है। अचानक इस अनपेक्षित घटना से आप हैरान रह जाएंगे। साथी को लेकर कोई बड़ा फैसला अभी न लें। खर्च ज्यादा होगा। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी लेकिन चोट लग सकती है। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा।
 
सिंह
कामकाज के सिलसिले में भागा दौड़ी रह सकती है ऐसी स्थिति में धैर्य के साथ कार्य करें। चल रही स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को गंभीरता से लें।
 
कन्या
ऑफिस से आने के बाद मां के साथ कुछ देर बैठें, उनका हालचाल लें और अगर मां साथ नहीं रहती है तो उनसे फोन पर ही बात कर लें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
 
तुला
आज आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफलता मिलेगी, लेकिन उसके लिए मेहनत सामान्य से ज्यादा करना होगी। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और भाईयों से आज आपको बहुत मदद मिलेगी। प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति लचीले रहें। मौसम के बदलाव का सेहत पर असर पड़ सकता है. एकाग्रता बनाए रखें।
 
वृश्चिक
आज अपनी बातों को खुलकर रखें। किसी भी स्थिति में तैश में न आएं। आराम करने का इरादा आपको टालना होगा। साथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। स्टूडेंट्स खुद के दम पर करें पढ़ाई। साथियों के भरोसे न रहें।
 
धनु
धनु राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खाना खाएं। धन से जुड़ें मामलों में ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझेंगे। जमीनी संबंधित तनाव पैदा हो सकता है।
 
मकर
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आज आपको अपनी मानसिक मजबूती के बूते सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्ते अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य दिन भर अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी होगी।
 
कुंभ
आपको अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज भाग्यवश भी आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आप दिन भर बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी।
 
मीन
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। फिट रहने के लिए आज मेहनत करें। परिवार के किसी बड़े सदस्य को कूटनीतिक अंदाज में संभालें। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए लोन का इंतजाम हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »