20 Apr 2024, 03:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का सोमवार को शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 2:01AM | Updated Date: Aug 26 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें। अगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण- आज अपनी सेहत का विशेष निरिक्षण करें। आप पिछले कुछ समय से कई जरूरी मिनरल और पर्याप्त तरल पदार्थ नही ले रहे हैं। इसने वास्तव में आपकी सेहत को नुक्सान ही पहुंचाया है,चाहे आपको इसका पता भी न चला हो। आज आप सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए जा सकते हैं। इसके परिणामों को चेतावनी के तौर पर लें और खुद में सुधार लायें। आप शायद अभी भी खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हों लेकिन यह सच नही है।

मेष प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आप बहुत रोमांटिक और भावनात्मक महसूस करेंगे। आप अभी तक प्यार के मामले में कोई भी जरुरत होने पर केवल बोलकर ही काम चलाते रहे हैं लेकिन अब आप इन जरूरतों के लिए खुद को दिल से समर्पित करने के लिए तैयार हैं। कुछ करने की आपकी यह दिली पुकार आपको बहुत महत्वपूर्ण समय पर समझ आई है और अगर आप अपने प्रेम सम्बन्ध को आगे बढाना चाहते हैं तो आपको बिना देर किये गंभीर हो जाना चाहिए। 

मेष कैरियर और धन- आज का दिन उन लोगों के लिए सबसे अनुकूल है, जो किसी भी स्वास्थ्य से संबंधित व्यवसायों में हैं। डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सकों, अस्पताल प्रशासकों और यहां तक कि मेडिकल छात्रों की सफलता के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अगर आप किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें रहे है तो इस सलाह को माने क्यों की ये आपके पेशेवर जीवन के लिए इस समय बहुत ही प्रासंगिक होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »