मेष
इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को पीले कपड़े अर्पित करें और इनको दूध और खीर का भोग लगाएं। आप चाहें तो कृष्ण जी को मखन का भोग भी लगा सकते हैं। हालांकि ये मखन गाय के दूध का ही बना होना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि वाले श्री कृष्ण को लाल रंग के वस्त्र चढाएं और इन्हें दूध और बादाम का भोग लगाएं। इसके अलावा आप कृष्ण जी को मोर पंख भी चढ़ाएं।
मिथुन
इस राशि के जातक श्री कृष्ण जी को नीले रंग के कपड़े चढ़ाएं और इनको दूध, दही और घी का भोग भी लगाएं। इसके साथ ही सहस्रनाम का पाठ भी करें।
कर्क राशि
कर्क राशि से नाता रखने वाले लोग कृष्ण जी को पीले रंग के कपड़े अर्पित करें और कृष्ण के साथ-साथ वासुदेव, नारायण की पूजा भी करें।
सिंह
सिंह राशि के जातक इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और उसके बाद कृष्ण जी को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। वस्त्र अर्पित करने के बाद कृष्ण जी को मखन का भोग लगाए।
कन्या
इस राशि के लोग श्री कृष्ण को हरे रंग के वस्त्र अर्पित करें और इनके नाम का जाप 108 बार करें। साथ में ही राधा जी की पूजा भी करें।
तुला
तुला राशि के लोग श्री कृष्ण को सफेद रंग के वस्त्र चढ़ाएं और तुलसी और दही का भोग लगाएं।
वृश्चिक
इस राशि के लोग श्री कृष्ण को गुलाबी रंग के वस्त्र चढ़ाए और उन्हें दूध और शहद का भोग लगाएं।
धनु
धुन राशि के लोग श्रीकृष्ण को पीले फूल चढ़ाएं और फलों का भोग लगाएं। जबकि वस्त्र हरे रंग के चढ़ाए।
मकर
इस राशि के जातक श्री कृष्ण को पंचामृत से स्नान करवाएं और स्नान करवाने के बाद उन्हें लाल रंग के कपड़े पहनाएं।
कुंभ
कुंभ राशि के लोग श्री कृष्ण को नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं और मिठाई और फल का भोग लगाएं।
मीन
मीन राशि के लोग श्री कृष्ण का अभिषेकर जरूर करें और अभिषेक करने के बाद कृष्ण जी को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें।