19 Apr 2024, 13:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इसलिए बुधवार के दिन बेटियों को नहीं करते हैं विदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:42PM | Updated Date: Jul 21 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिन्दू धर्म को अपने रिति-रिवाज के लिए जाना जाता हैं जिसमें हर कार्य को उनके लिए बने हुए नियमों के अनुसार किए जाते हैं। अक्सर देखा गया हैं कि हम नियमों का पालन तो करते हैं लेकिन इनके पीछे का कारण अधिकतर लोगों को पता नहीं पता होता। 
 
ऐसा ही एक नियम हैं कि बेटी को बुधवार के दिन ससुराल नहीं भेजा जाता हैं। लेकिन इस नियम से जुड़े राज कई लोगों को अब तक पता नहीं हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शास्त्रों में बताए गए इस नियम से जुडी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में। 
 
बुधवार के दिन बेटी को विदा करने से आपकी बेटी का जीवन अत्यंत दुखदायी बना रहता है। अगर आपकी बेटी की बुध ग्रह की दशा खराब हो तो आपको ऐसी गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। 'बुध' ग्रह 'चंद्र' का शत्रु है। ज्योतिष में चंद्र को यात्रा का कारक माना गया और बुध को लाभ का। इसलिए इन ग्रहो का असर भी कई बार व्यक्ति के जीवन पर दिखाई देता है। 
 
बुधवार के दिन बेटी को विदा करने से रास्ते में किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इतना ही नहीं, आपकी बेटी का अपने ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकता है। बुधवार के दिन किसी भी तरह की यात्रा करना हानिकारक माना गया है। यदि बुध खराब हो तो दुर्घटना या किसी तरह की कोई घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।यहां तक कि इसका असर आपकी बेटी से जुङे ससुराल पक्ष के लोगों पर भी भारी पङ सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »