19 Mar 2024, 11:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 1:53AM | Updated Date: Jul 20 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने सृजनात्मक विचारों को कार्यान्वित करने का यह बहुत अच्छा समय है। अपने विचारों को बड़ा रखें तथा किसी बोद्धिक या व्यवसायिक प्रशिक्षण में हिस्सा लें, इससे आपको औरो पर बढ़त हासिल होगी। हालाँकि ऐसा करते हुए आपको कुछ वित्तीय परेशानियां आ सकती हैं।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है। आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं।
 
मीन प्यार और संबंध- अब अपनी जिंदगी में अपने उस ख़ास आदमी के लिए आपको अपना स्वभाव और काम बदलने की जरुरत है। आज आपको यह समझ में आएगा कि आप जिसे आकर्षित करना चाहते हैं उसके आपकी ओर आकर्षित होने की अधिक संभावनाएं सीधे तरीके से हैं, न कि उन चालों से जो आप पहले से खेलकर जीत हासिल करते रहे हैं। यह आदमी उन सबसे अलग है और इसे आपसे खुलेपन और ईमानदारी की उम्मीद है। 
 
मीन कैरियर और धन- आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है, हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »