इस संसार में जीवन को जीने के लिए इंसान को सबसे पहले 3 चाजों की जरूरत होती है। वो 3 चीजें हैं- रोटी, कपङा और मकान। रोटी के कुछ ऐसे उपाय हमें किताबों में पढने को मिलते हैं जिससे हम आश्चर्यचकित में हो जाते हैं। ऐसे ही हैं रोटी के टोटके,जिससे हम हमारा नसीब बदल सकते हैं।
घर की रसोई में पहली रोटी सेंक के उसमें घी लगाकर चार टुकड़े करें और चारों टुकड़ों पर चीनी या गुड़ रखें। इसमें से एक टुकड़ा गाय को, दूसरी टुकड़ा कुत्ते को, तीसरा टुकड़ा कौवे को और चौथे टुकड़े को किसी भिखारी को दे दें।
गाय को रोटी को खिलाने से पितृदोष दूर होता है।कुत्ते को रोटी खिलाने से शत्रुभय का नाश होता है।
कौवे को रोटी खिलाने से पितृदोष और कालसर्प दोष दूर होता है ।
आखिरी रोटी का टुकड़ा किसी गरीब या भूखे को खिलाने से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं।
हमारे यहां अतिथि को देवता के समान मानते है फिर वह धनवान हो या फिर आम इंसान। यदि कोई भिखारी आपके घर पर आए तो उसे अवश्य ही भोजन कराएं। भोजन में भी रोटी जरूर खिलाएं।
यदि आपके घर की हर रोज लड़ाई झगड़ा होता है तो इसके समाधान के लिए आप ये अवश्य करें। सुबह के समय जब आप अपनी रसोई में पहली रोटी गाय के लिए सेंके और अंतिम रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकाल लें। और भोजन से पहले गाय और कुत्ते को खिलाने की कोशिश करें। यदि यह संभव न हो सके तो बाद में उसे खिला दें।