28 Mar 2024, 19:41:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का शुभ साप्ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:45AM | Updated Date: Apr 21 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज छोटा प्रवास होगा ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। विदेशवासियों को अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशकारों के लिए दिन लाभदायी है। 
सामान्य
अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने से अापको मन में खुशी और उत्साह का अनुभव होगा। नौकरी और व्यापार में प्रतियोगिता वाला सप्ताह रहेगा। कामकाज के सिलसिले में कोई छोटी यात्रा हो सकती है।
सिंह व्यवसाय और करियर
इस समय आप कामकाज में काफी उत्साही दिखेंगे। किसी भी काम को तेजी से पूरा करना चाहेंगे। पेशेवर उद्देश्य से यात्रा और अतिरिक्त खर्च करने की भी संभावना है। 
सिंह प्रेम और संबंध
प्रेम संबंधों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। इसमें भी सप्ताह के बीच में आपको अधिक सावधान रहना होगा। जो लोग पहले से ही किसी के साथ रिश्ते में हैं, उन्हें भी प्रियपात्र को लेकर चिंता बढ़ सकती है। 
सिंह धन और वित्त
आर्थिक मामलों के लेकर इस दौरान कोई खास चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आपके पास धन का प्रवाह होगा, लेकिन लागतों की योजना बनाने में ध्यान रखें।
सिंह शिक्षा और ज्ञान
विद्यार्थियों को अभी अध्ययन पर अधिक ध्यान देना होगा। कमजोर विद्यार्थियों को असफलता मिल सकती है। 
सिंह स्वास्थ्य
इस समय आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लापरवाही बरतने से आप फूड पॉइजनिंग, जलजनित रोगों या मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इस दौरान संतान की परेशानियों के कारण आप बेचैन रहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »