24 Apr 2024, 12:00:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मां बनने के एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हर नौ महीने में मां को नए-नए एहसास होते है। प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे की लात महसूस करना मां के लिए बहुत ही विशेष अनुभव होता है। मगर ऐसा क्यों होता है, नए वातावरण में बदलाव होने पर जब बच्चा बाहर के परिवर्तन को महसूस कर रहा होता है, इस कारण वह तुरंत प्रतिक्रिया के तौर पर किक मारता है।

यदि बच्चा कम लात मार रहा है तो ऐसा कम ऑक्सीजन सप्लाय के कारण भी हो सकता है। यदि खाने के बाद बच्चा लात नहीं मार रहा है तो एक गिलास पानी पी कर देखे। लात कम मारने का कारण शुगर लेवल का कम होना भी हो सकता है। जब मां बाई करवट पर लेटती है तब बच्चे ज्यादा लात मारता है।
 
बाहर से कुछ शोर या मां के कुछ खाने की आवाज सुन कर भी बच्चा अपने अंगो को फैलाता है। बच्चे का लात मरना सामान्य विकास को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आपका बच्चा बहुत सक्रिय है। जब बच्चा गर्भावस्था के शुरूआती सप्ताहों में अपने अंगो को फैलाता है, तब परेशानी महसूस होती है। प्रेग्नेंसी के 36 वे सप्ताह पर आपके बच्चे का आकार बढ़ जाता है जिस कारण वह ज्यादा हिल नहीं पाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »