20 Apr 2024, 09:45:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हम किसी को फोन करने पर हैलो ही क्यों कहते हैं! हम चाहे फोन रिसीव करें या कॉल करें। हमारा सबसे पहला शब्द होता है हैलो। आखिर हम इसी शब्द का इस्तेमाल क्यों करते हैं! अगर ये कहा जाय कि यह किसी का नाम है तो आप सोंच में पड़ जाएंगे।
 
जी हां, यह नाम था वैज्ञानिक ग्राहम बेल के एक दोस्त का। जिसका पूरा नाम मारग्रेट हैलो था। ग्राहम बेल जिसे प्यार से हैलो कहते थे। ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया था। वह जब भी अपने दोस्त को फोन करते तो उसे हैलो कहते थे तब से यह शब्द प्रचलित हो गया।
 
वैसे यह भी खूब है कि लोग भले ही यह न जानते हों कि टेलीफोन का आविष्कार किसने किया लेकिन हैलो को तो जानते ही हैं। पूरी दुनिया में जब भी कोई किसी को फोन करता है तो उसे हैलो से ही अपनी बात शुरू करनी होती है।
 
आपको यह भी बता दें कि वैज्ञानिक एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ही मेटल डिटेक्टर का आविष्कार भी किया था। जिसे आज सुरक्षा के लिए बडे पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »