29 Mar 2024, 03:25:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पलक फड़कना एक आम लक्षण है। इसमें आंख के आसपास की मांसपेशियां अपने आप संकुचित होती हैं जिससे उलझन तो बहुत होती है लेकिन नुकसान कोई नहीं होता और थोड़ी बहुत देर में ये अपने आप बंद भी हो जाता है। इसका क्या कारण है ये कहना मुश्किल है लेकिन आंखों के विशेषज्ञ ये मानते हैं कि इसका संबंध थकान से होता है।
 
नींद की कमी, कैफीन का ज्‍यादा प्रयोग, कम रोशनी में काम करना या देर तक कम्प्यूटर पर काम करना इसके कुछ कारण हो सकते हैं। आंख फड़कने का मतलब ये है कि आपकी मांसपेशियां थक गई हैं उन्हें आराम देने की जरूरत है। इसके अलावा आंख के आसपास की मांसपेशियों की हल्की मालिश, गर्म या ठंडी पट्टी लगाना, आंखों को गुनगुने पानी से धोना आदि कुछ उपाय हैं जिन्हें आप कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »