20 Apr 2024, 17:23:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। डॉक्टर स्पर की किताब के अनुसार सपने की दुनिया आपके असल की दुनिया से एकदम परे हो सकती है। सपने में आप अपनी बॉस के साथ सेक्स कर रहे हैं जबकि आप उसे पसंद तक नहीं करते। आप जब सपनों में किसी के साथ सेक्स कर रहे होते हैं और आप उत्तेजित होकर जाग जाते हैं, तो आपने क्या कभी सोचा है कि ये एहसास कहां से आता है। क्या इन सपनों के मायने कुछ और भी हो सकते हैं?
 
सपने में किसी महिला के साथ सेक्स करना और फिर डिस्चार्ज होना एक बीमारी है। इससे स्वप्न दोष कहते हैं। यह बीमारी पुरुषों में आम देखी जाती है। इस बीमारी की वजह से आप कमजोर हो सकते हैं। अगर इसका इलाज समय रहते नहीं करवाया गया तो आगे चलकर यह बीमारी भयंकर रूप अपना सकती है। हां अगर ऐसा कभी कभी होता है तो इसमें डरने की बात नहीं है।
 
लोग अमूमन अपने पुराने साथी के साथ सेक्स के सपने देखते हैं, जबकि वे एक नए रिश्ते में होते हैं। यह एक आम बात है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। तो फिर जब कभी आपको मदभरी हसीनों की रंगीनियां ख्वाबों में सराबोर कर दें तो जागने पर आप अपनी बेताबियों पर शर्मसार न हों क्योंकि यह सिर्फ आपके रंगीन सपनों की आवारगी का नतीजा नहीं है।
 
अगर आप सेम जेंडर के पार्टनर के साथ सेक्स का सपना देखते हैं तो परेशान मत होना। इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी बॉडी या सोच में सेक्स को लेकर कोई चेंज आ रहा है बल्कि इसका मतलब है कि आप विश्वास से भरे व्यक्ति हैं और खुद को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।
 
अगर आप सपने में खुद को सिर्फ एक नहीं बल्कि कई पार्टनर के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं तो यह आपकी दबी हुई सेक्शुअल भावनाओं का प्रतीक है। इसका मतलब है कि आपकी अंतरात्मा कुछ प्रयोग करने के लिए तड़प रही है।
 
अक्सर सपने आपके भीतर पल रहे उन विचारों का रूप होते हैं जो आप व्यक्त नहीं करना चाहते। अगर आप सपने में यह देखे कि आप अपने पार्टनर को चीट कर रहे हैं या आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जो उसे पंसद नहीं तो इसका मतलब है कि आप अपने रिलेशनशिप में घुटन महसूस कर रहे हैं और आपको बात करने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »