20 Apr 2024, 07:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंडियन 2 में 90 साल के व्यक्ति का किरदार निभायेंगे कमल हासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:36PM | Updated Date: Oct 20 2019 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 में 90 साल के व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आयेंगे। कमल हासन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म इंडियन के सीक्वल इंडियन 2 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह  90 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में वह कुछ दमदार एक्शन सीक्वेंस भी करेंगे। स्टंट कोरियोग्राफर पीटर हीन ने कमल हासन के रोल के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं।
 
उन्होंने कहा, एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते, कमल सर सारे एक्शन सीक्वेंस को खुद करना चाहते हैं, वे इन सीन्स को जीवंत करना चाहते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज भी एक 90 साल के शख्स का किरदार प्ले करने के लिए परफेक्ट है। गौरतलब है कि वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म इंडियन में कमल हासन ने 80 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था। इंडियन 2 में कमल हासन के अलावा अनिल कपूर ,काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत और विद्युत जामवाल की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 14 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »