28 Mar 2024, 21:47:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
तुला ((रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते))

दैनिक राशिफल

जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। संतानपक्ष का सहयोग राहत प्रदान करेगा।

साप्ताहिक राशिफल

तनाव मुक्त जीवन जीएं। कार्यक्षेत्र में दुविधा बनी रहेगी। समय मिला-जुला बना हुआ है। परिवार में विवाह आदि शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन में संदेहास्पद स्थितियों से बचें। सोच को सकारात्मकता प्रदान करें।  न्यायालयीन उलझनों से बचें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। यात्राएं होंगी।


उपाय :
पक्षियों के लिए पानी के लिए सकोरे।
शुभ रंग : चमकीला। शुभांक : 6

साप्ताहिक राशिफल

पुराने लम्बित प्रकरणों का शीघ्र ही निपटारा होगा। धार्मिक यात्राओं की योजना बनेगी। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। शासकीय कर्मचारियों को अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। सभी प्रकार के निवेश से धन लाभ की स्थिति बनेगी।


उपाय :
पीपल की तीन परिक्रमा करें।
शुभ रंग : नारंगी। शुभांक : 5

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शुक्र मकर राशि में मंगल के साथ चतुर्थ भाव में विराजमान है। चतुर्थ भाव का स्वामी शनि द्वितीय स्थान में बैठकर अपने भाव को तृतीय दृष्टि से देख रहा है। हालांकि साढ़े साती उतर रही है। अत: ग्रहों का यह संयोग बेहतर फलदायी रहेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। किराए के मकान में रहने वालों के लिए शुभ समय रहेगा। वे लोग इस वर्ष अपने भवन में रहने लगेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कार्यरत जनों के लिए स्थान परिवर्तन की संभावना है। अनियोजित खर्च बढेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा व शोध आदि कार्यों में सफल रहेंगे। 16 मार्च से 2 अगस्त के बीच संतान सुख में वृद्धि होगी। 5 जुलाई के पश्चात आय में वृद्धि होगी।

क्या करें
प्रतिदिन दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर सेवन करें। प्रतिदिन रात्रि में सोने से पूर्व हाथ व पैरों के नाखूनों पर सरसों का तेल लगाएं। वृहस्पतिवार के दिन गाय को बेसन का लड्ड खिलाएं। प्रतिदिन प्रात: सूर्य की ओर मुंह करके जल अर्पित करें।

लाल किताब के उपाय

मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान नियमित रूप से करें। 15 जुलाई के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें। नंगे पैर मंदिर/गुरुद्वारे जाकर अपनी गलतियों की माफी मांगें।