29 Mar 2024, 00:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
मकर ()

दैनिक राशिफल

रिश्तेदारी में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लाभ-हानि को परे रख कर व्यापार करें।

साप्ताहिक राशिफल

जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। अनावश्यक खर्चों से बचें। दांपत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। संयम एवं विवेक से काम लें। भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक विवादों को आपसी मेल-जोल से सुलझाने का प्रयास करें। व्यावसायिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।


उपाय :
शिव मंदिर में जलाधारी चढ़ाएं।
शुभ रंग : बैंगनी। शुभांक : 9

साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक परेशानियां बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नीरसता बनी रह सकती है। अनावश्यक परेशानियां व फिजूलखर्ची से नकारात्मकता हावी रहेगी। कर्ज की स्थितियां भी रह सकती है। व्यापार- व्यवसाय में दौड़-भाग अधिक रहेगीे। शासकीय कर्मचारियों को स्थानांतर का भय सताएगा।


उपाय :
पीपल के वृक्ष का चबूतरा बनाएं।
शुभ रंग : बैंगनी। शुभांक : 5

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शनि वृश्चिक राशि में एकादश भावस्थ है। वृहस्पति सप्तम भाव में उच्च राशिस्थ है। 14 जुलाई तक धन प्राप्ति की स्थिति ठीक रहेगी। यात्राएं अधिक होंगी। वर्ष के आरंभ में ही भवन सुख में वृद्धि होगी। किराये के मकान में रहने वालों के लिए यह वर्ष मकान की दृष्टि से शुभ रहेगा। 16 जून तक अपने मकान में पहुंच सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 15 जुलाई के बाद आय में व्यवधान आने शुरू हो जाएंगे। गृह क्लेश बढ़ सकता है। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। 16 मार्च से 2 अगस्त तक कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना होगा। लेकिन किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

क्या करें
मंगलवार के दिन लाल कपड़े में गुड़ बांध कर दान करें। हनुमान जी को सिंदूर लेपन करके चोला पहनाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को पालक आदि हरी सब्जी खिलाएं।

लाल किताब के उपाय
शराब और मांसाहार से बिल्कुल दूर रहें। मंदिर/गुरुद्वारे में आलू/ गाजर का दान करते रहें। भाई-बहनों से मिलते रहें / फोन करते रहें। हर बृहस्पतिवार को पीपल की जड़ पर जल डालें।