28 Mar 2024, 19:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
कुंभ ()

दैनिक राशिफल

आर्थिक तंगी के चलते परेशान रहेंगे। अपनों से सामंजस्य बैठाने में परेशानी आएगी।

साप्ताहिक राशिफल

अपनी कमजोरियों को जग जाहिर नहीं करें। शत्रुओं से सावधानी रखने का समय है। प्रेम प्रसंगों में परेशानी बनी रहेगी। वाद-विवादों से बचें। कार्य क्षेत्र में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दौड़-भाग अधिक रहेगी। दाम्पत्य जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। योग, ध्यान, प्राणायाम एवं प्रार्थना का दिनचर्या में शामिल करें।


उपाय :
शनि मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
शुभ रंग : जामुनिया। शुभांक : 7

साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। पारिवारिक चिंताएं रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। मंगल कार्य योजनाओं पर धन खर्च की स्थिति से कर्ज की
स्थिति बन सकती है। संतान को लेकर भी चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों से दुविधा बढ़ेगी। मतभेदों की स्थिति के चलते नीरसता बनी रहेगी। दूसरों के हस्तक्षेप से बचें।


उपाय :
पीपल में हल्दी व जनेऊ।
शुभ रंग : जामुनिया। शुभांक : 7

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी शनि वृश्चिक राशिस्थ होकर वर्षात तक दशम भाव में रहेगा। इस वर्ष अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। यात्रा अधिक होगी। 16 मार्च से 3 अगस्त के मध्य विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। आय कम, व्यय अधिक से परेशान रहेंगे। 15 जुलाई के बाद आय की स्थिति में सुधार की संभावना दिखाई पड़ती है। वर्ष के प्रारंभ में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों व गहनों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। 14 जुलाई तक शिक्षा में व्यवधान रहेंगे। परिणाम निराशाजनक रहेंगे। 15 जुलाई के पश्चात ही स्थिति में सुधार होगा। अध्ययन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें

पीले कपड़े में चने की दाल बांध कर वृहस्पतिवार के दिन दान करें। गाय को बेसन का मीठा परांठा खिलाएं। सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

लाल किताब के उपाय

पुजारी को कपड़े दान न करें। बेडरूम में धार्मिक फोटो/ पुस्तकें न रखें। ससुरालवालों से संबंध मधुर रखें। काले और नीले कपड़े न पहनें। सुबह का नाश्ता रसोई में जाकर करें।